राष्ट्रीय डिज़ाइन संस्थान, असम, में 19 जून 2026 को "कार्यालयीन हिंदी और संवैधानिक प्रावधान" विषय पर एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एनआईडीजे के अधिकारियों और कर्मचारियों को राजभाषा नीति के वैधानिक नियमों के प्रति जागरूक करना और दैनिक प्रशासनिक कार्यों में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देना था।
मुख्य वक्ता: श्री शंकर शॉ, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, आईसीएफआरई-वर्षा वन अनुसंधान संस्थान (आरएफआरआई), जोरहाट, इस सत्र के मुख्य आमंत्रित संदर्भ व्यक्ति थे।
कार्यशाला में एनआईडी असम के अधिकारियों, संकाय सदस्यों (फैकल्टी) और प्रशासनिक कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला का समापन संस्थान के सभी कर्मियों द्वारा आधिकारिक कार्यों में राजभाषा हिंदी का प्रयोग बढ़ाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।
Last Updated on जून 30, 2026