राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान, असम द्वारा 31 जुलाई 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत महान लेखक के जीवन और उनकी साहित्यिक कृतियों पर आधारित एक रोचक प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में संस्थान के अनेक कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेकर भारतीय साहित्य के प्रति अपने गहरे जुड़ाव को प्रदर्शित किया और इस आयोजन को पूरी तरह सफल बनाया।

Last Updated on अगस्त 4, 2026