नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (टोलिक) की 45वीं बैठक 26 मई 2026 को National Institute of Design Assam, जोरहाट में आयोजित की गई। बैठक में हिंदी वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा की गई तथा राजकीय कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने एवं उसके व्यापक विस्तार हेतु विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में विभिन्न कार्यालयों एवं विभागों से कुल 80 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम हेतु की गई व्यवस्थाओं की सभी प्रतिभागियों द्वारा सराहना की गई। आयोजन समिति ने भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों एवं राजकीय गतिविधियों में सतत् उत्पादों को अपनाने तथा पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी कार्यप्रणालियों को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
मंचासीन अतिथिगण निम्नलिखित थे:
- Dr. V. M. Tiwari, सीएसआईआर–नीस्ट, जोरहाट–785006, असम
- Dr. Nitin Kulkarni, आईसीएफआरई–रेन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट, सोताई अली, जोरहाट–785010, असम
- Prof. J. P. Sampath Kumar, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन असम, ग्राम टोकलाई, जोरहाट–785008, असम
- Dr. Kartik Neog, सीएमईआर एंड टीआई, लाहदोईगढ़, जोरहाट–785700, असम
- Mr. Rajib Kumar Nayak, राजभाषा कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्वोत्तर क्षेत्र), गुवाहाटी–781021, असम
Last Updated on मई 27, 2026