भूटान युवा विकास कोष (वाईडीएफ) के तीन अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल भूटान में एक डिजाइन संस्थान की स्थापना और मार्गदर्शन के लिए रणनीतिक साझेदारी की संभावनाओं का पता लगाने के उद्देश्य से 24 और 25 फरवरी, 2026 को एनआईडी असम का दौरा किया। वाईडीएफ, महारानी शेरिंग पेम वांगचुक के शाही संरक्षण और अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था है, जिसके उपाध्यक्ष के रूप में राजकुमारी चिमी यांगज़ोम वांगचुक हैं। यह संस्था भूटानी मूल्यों के अनुरूप समग्र युवा विकास पर ध्यान केंद्रित करती है। इस दौरे का उद्देश्य प्रस्तावित रॉयल एकेडमी ऑफ डिजाइन एंड आर्ट्स (आरएडीए) के लिए एनआईडी असम का अकादमिक मार्गदर्शन, तकनीकी विशेषज्ञता और संस्थागत समर्थन प्राप्त करना है। इस सहयोग में पाठ्यक्रम विकास, संकाय आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण के माध्यम से दीर्घकालिक जुड़ाव की परिकल्पना की गई है, जिससे आरएडीए को भूटानी संस्कृति और वैश्विक डिजाइन प्रथाओं में निहित उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।
Last Updated on मार्च 19, 2026